Header Ads

उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से अमेठी के 16 बच्चे होंगे लाभान्वित

 उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से अमेठी के 16 बच्चे होंगे लाभान्वित

अमेठी 19 जून 2021,* उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के  तहत जनपद अमेठी के कोविड-19 महामारी से प्रभावित व अनाथ हुए 16 बच्चों की देखभाल हेतु सहायता प्रदान किए जाने को लेकर जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति के माध्यम से उनके आवेदन व पात्रता की शर्तें पूरी होने पर स्वीकृति प्रदान की। डीएम ने बताया कि उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। जो पात्र योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए हो, वह इस योजना के तहत आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। जिला विकास अधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि इस योजनांतर्गत अब तक 18 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से पात्र पाये गए 16 आवेदनों को समिति के माध्यम से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी 16 बच्चों की देखभाल हेतु इस माह से चार हजार रुपये प्रति माह मिलना शुरू हो जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, जिला विकास अधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति शत्रुघ्न, संरक्षण अधिकारी अजय यादव सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। 



No comments:

Powered by Blogger.