विधायक ने की पीड़ित परिवारों की मदद
विधायक ने की पीड़ित परिवारों की मदद
अमेठी।
रविवार को पश्चिमद्वारा ,पूरबद्वारा, गोवर्धनपुर,आजाद नगर व बहेरिया गांवों में आग लगने से दो दर्जन से अधिक खेतिहर और किसान बर्बाद हो गए हैं। गेहूं की फसल जलकर राख होने से कई परिवारों को साल भर के खाद्यान्न का संकट बना हुआ है। आसपास के गांवों के लोग पीड़ित परिवारों की मदद में जुटे हुए हैं। रविवार की शाम विधायक गरिमा सिंह ने अपनी बहू शाम्भवी सिंह के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और खाद्यान्न और अन्य राहत सामग्री प्रदान की। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी दो पीड़ित परिवारों को राशन एवं सहायता राशि प्रदान की गई है।
रविवार क ो पूरबद्वारा ,पश्चिमद्वारा,आजाद नगर,बहेरिया और गोवर्धनपुर में खेतों में आग लगने से लगभग सौ एकड़ फसल जल गई थी। गोवर्धनपुर में एक मकान भी जलकर राख हो गया था। आग में नुकसान के कारण एक बुजुर्ग सदमे का शिकार हो गया था। नलकूप चलाते समय उसकी मौत हो गई थी।
रविवार की शाम ही विधायक गरिमा सिंह ने अपनी बहू के साथ दूसरी बार गांव में जाकर दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। उधर एसडीएम रामशंकर ने बताया कि दोनों परिवारों को खाद्यान्न प्रदान किया गया है। सहायता राशि का भुगतान पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में किया गया है।
अमेठी।
रविवार को पश्चिमद्वारा ,पूरबद्वारा, गोवर्धनपुर,आजाद नगर व बहेरिया गांवों में आग लगने से दो दर्जन से अधिक खेतिहर और किसान बर्बाद हो गए हैं। गेहूं की फसल जलकर राख होने से कई परिवारों को साल भर के खाद्यान्न का संकट बना हुआ है। आसपास के गांवों के लोग पीड़ित परिवारों की मदद में जुटे हुए हैं। रविवार की शाम विधायक गरिमा सिंह ने अपनी बहू शाम्भवी सिंह के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और खाद्यान्न और अन्य राहत सामग्री प्रदान की। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी दो पीड़ित परिवारों को राशन एवं सहायता राशि प्रदान की गई है।रविवार क ो पूरबद्वारा ,पश्चिमद्वारा,आजाद नगर,बहेरिया और गोवर्धनपुर में खेतों में आग लगने से लगभग सौ एकड़ फसल जल गई थी। गोवर्धनपुर में एक मकान भी जलकर राख हो गया था। आग में नुकसान के कारण एक बुजुर्ग सदमे का शिकार हो गया था। नलकूप चलाते समय उसकी मौत हो गई थी।
रविवार की शाम ही विधायक गरिमा सिंह ने अपनी बहू के साथ दूसरी बार गांव में जाकर दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री प्रदान की। उधर एसडीएम रामशंकर ने बताया कि दोनों परिवारों को खाद्यान्न प्रदान किया गया है। सहायता राशि का भुगतान पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में किया गया है।
No comments: