Header Ads

तहसील सभागार में हुआ कैरियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण

 तहसील सभागार में हुआ कैरियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण


वर्तमान परिवेश में हैन्डीक्रप्ट एवं घरेलू उद्योग धन्धों को बढावा देने की जरूरत -डा अर्जुन पांडेय





अमेठी ।

बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से तहसील सभागार में 50 ग्रामीण युवाओं एवं युवा मंडलों पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं कैरियर परामर्श एवं मतदाता जागरूकता का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार पांडेय किया । राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि भारत सरकार युवाओं के लिए रोजगार की अनेक योजना संचालित कर रही है। युवाओं को सरकारी नौकरी की तरफ नहीं देखने की जरूरत है । युवा स्वयं दूसरे को रोजगार दे सकता है।

अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डा अर्जुन पांडेय ने कहा कि बढती बेरोजगारी को देखते हुए वर्तमान परिवेश में हैन्डीक्रप्ट एवं घरेलू उद्योग धन्धों को बढावा देने की जरूरत है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

 डा धनंजय सिंह ने कहा कि। आज का युवा नई सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर नए रोजगार सृजन कर सकते हैं। युवा नई तकनीकी का प्रयोग कर रोजगार कर सकता है। नई शिक्षा नीति में सरकार ने कौशल विकास पर विशेष जोर दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल एस के सिंह ने कहा कि कौशल का ज्ञान द्वारा ही हम नए रोजगार का सृजन कर सकते हैं। हुनर का प्रयोग करने की क्षमता हमारे अंदर होनी चाहिए, तभी हम समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ नया कर सकते हैं, नए अवसर हमें स्वयं उत्पन्न करना होगा।

नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक डा आराधना राज ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनवाईवी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया इस अवसर पर अधिवक्ता अभीष्ट विक्रम सिंह ,रोशनी, विकास शुक्ला ,विवेक पांडेय, अमृतलाल, कौशल, संतोष कुमार, अविनाश शुभम, सत्यम, हरेंद्र आदि युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

No comments:

Powered by Blogger.