Header Ads

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे राजनीति व नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण : राहुल

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे राजनीति व नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण : राहुल
एचएएल गेट के पास महिला सम्मेलन कर कांग्रेस ने किया नारी शक्ति कर प्रदर्शन
अमेठी।
शनिवार को एचएएल गेट के पास कांग्रेस की ओर से विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की ओर से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुई। गेट के आसपास तीन घंटे तक मेले जैसा दृश्य बना रहा । प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी ने पिछले पन्द्रह सालों में महिला सशक्तीकरण को किए गए कार्यों को फोसक करते हुए अपनी राजनैतिक शक्ति का प्रदर्शन कर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र में क ांग्रेस की सरकार बनने पर लोकसभा राज्यसभा और विधानसभाओंं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। सरकारी नौकरियों में भी 33 फीसदी आरक्षण देंगे। 12000 रुपए वार्षिक आमदनी वाले परिवारों को साल में 72000 रुपए और पांच साल में 360000 रुपए महिलाओं के बैंक एकाउन्ट  में भेजे जायेंगे। नरेन्द्र मोदी ने पांच लाख पचपन हजार करोड़ रुपए अमीरों की जेब में डाले हैं। कांग्रेस की सरकार अमीरों की जेब से पैसा निकालकर गरीबों की जेब में डालेगी।
राहुल गांधी के पहले प्रियंका ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं में परिवार गांव ,समाज और देश को बदलने की शक्ति है। राजीव गांधी महिला विकास परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने छोटी-छोटी बचत करके अपने परिवार में आर्थिक शक्ति का एहसास कराया है। 6 मई को चुनाव में महिलाएं जागृत होकर अपने मन की सरकार बनाए जिस तरह अमेठी की महिलाओं ने मांग करना ,अपने पैरों पर खड़ा होना सीखा है,उसी तरह राजनैतिक शक्ति का प्रदर्शन भी करें।
राुहल गांधी ने महिलाओं से कहा कि आप जानते हो, अमेठी में क्या हुआ ,क्या नहीं हुआ। स्वयं सहायता समूहों के जरिये हमने लाखों परिवारों की जिन्दगी बदली है। मैं अलग-अलग प्रदेशों में जा रहा हूं। मोदी जी विचाराधारा आर एस एस की विचारधारा है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की शक्ति के बगैर कांग्रेस इस विचारधारा से नहीं लड़ सकती है।

No comments:

Powered by Blogger.