Header Ads

खौंपुर बुजुर्ग गांव में हुआ बवाल,तनाव

खौंपुर बुजुर्ग गांव में हुआ बवाल,तनाव 
सड़क दुर्घटना के मामले में आमने सामने हुए चण्डेरिया व खौंपुर बुजुर्ग के लोग
मामूली विवाद में दो गांवों के युवक भिड़े,पांच बाइकें फूंकी
संग्रामपुर/अमेठी।
थाना क्षेत्र के खौंपुर बुजुर्ग गांव के पास मामूली विवाद को लेकर रविवार को बवाल हो गया। सड़क दुर्घटना में घायल युवक के इलाज के दौरान विवाद बढ़ने पर चण्डेरिया व खौंपुर बुजुर्ग के लोग आमने सामने हो गए । आरोप है कि खौंपुर बुजुर्ग गांव के लोगों ने चण्डेरिया गांव के लोगों की पांच मोटरसाईिकलें जला दी है। घटना की जानकारी होने पर शाम को एसडीएम अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फोर्स के  पहुंचनेे के बाद स्थिति काबू में हुई। आगजनी के कारण दोनों गांवों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
रविवार की शाम चण्डेरिया गांव के दो युवक बाइक से जा रहे थे। खौंपुर बुजुर्ग के पास दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है। अम्मरपुर में एक प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज के दौरान चण्डेरिया के कई युवक बाइक से घटना स्थल पर पहुंच गए । खौंपुर बुजुर्ग के कई युवक चण्डेरिया के युुवकों से दुर्घटना के  बारे में सवाल-जबाब करने लगे इस बीच विवाद बढ़ गया । आरोप है कि गाली गलौज व मारपीट के बीच खौंंपुर बुजुर्ग के लोगों ने गोलबन्द होकर पांच मोटरसाईिकलें जला दी है। बवाल की सूचना मिलने पर एसडीएम और एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स ने तनाव पूर्ण स्थिति पर नियंत्रण करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की। एसओ ने बताया कि घटना का कारण पुरानी रंजिश है। 15 दिन पहले कोई विवाद हुआ था। तहरीर के आधाार पर मुकदमा लिखा जायेगा।

No comments:

Powered by Blogger.