पूर्व प्रमुख जय प्रकाश तिवारी ने छोड़ी बसपा, भाजपा का दामन थामा

डेढ़ दशक तक बसपा की राजनीति में सक्रिय रहे ,हमेशा विवादों से रहा नाता
मुंशीगंज थाने में दर्ज है कई मुकदमें
अमेठी।
लगभग डेढ़ दशक तक बहुजन समाज पार्टी के संगठन अैर जिले की राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व प्रमुख जय प्रकाश तिवारी ने बीएसपी को अलविदा कह दिया है। जय प्रकाश तिवारी प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
जय प्रक ाश तिवारी 22 नवम्बर 2004 को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री और तत्कालीन मण्डल कोआर्डिनेटर लालजी वर्मा ने जय प्रकाश तिवारी को बसपा में शामिल किया था। पिछले 15 साल के भीतर जय प्रकाश तिवारी ने बसपा में जिला सचिव और विधानसभा प्रभारी, लोकसभा प्रभारी के पद पर काम किया। कोटे ,ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की राजनीति के कारण हुुए विवादों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे जय प्रकाश तिवारी के गनर को अदालत के आदेश के बाद भी वापस ले लिया गया है। जय प्रकाश तिवारी ने शनिवार को ही बीएसपी छोड़ने का फैसला किया था। रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। कई बार सवाल करने पर भी उन्होंने बीएसपी छोड़़नेे के कारण बतानेे से इंकार किया।

No comments: