प्रशासन की लापरवाही से प्राण घातक हमले के शिकार हुए सिपाही

एक साल से चल रहा है स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने का मामला
अमेठी।
स्कूल की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के मामले में प्रशासन की लापरवाही के कारण मंगलवार क ी देर शाम कोतवाली के तीन सिपाहियों को प्राण घातक हमले का शिकार होना पड़ा। एक हेड कांस्टेबिल लखनऊ में स्थित ट्रामा सेन्टर में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहा है।
प्राथमिक विद्यालय खेरौैना का चयन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत किया गया है। इस स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला लगभग एक साल से चल रहा है। स्कूल की निर्माणाधीन चहारदीवारी कई बार तोड़ी जा चुकी है। प्रशासन के संयुक्त टीम अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटवा पाई है। अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम प्रशान्त शर्मा ने सख्ती दिखाई । विवाद होने पर एसडीएम ने आरोपी अमित कुमार कोरी को पिछले महीने धारा 151 के अन्तर्गत जेल भेज दिया था। युवक जेल से वापस लौट आया परन्तु अवैध कब्जा नहीं हटा, कोई टीम गठित नहीं हुई। मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस था।
सूत्रों का कहना है कि डीएम क ी ओर से अतिक्रमण हटवाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त टीम का गठन नहीं किया। मंगलवार की देर शाम हेड कांस्टेबिल जीतेन्द्र मौर्य, सिपाही राजबाबू और अतुल कुमार आरोपी युवक अमित कोरी को पकड़ने खेरौना गए थे। अंधेरे में अमित अपनी पत्नी के साथ सिपाहियों से भिड़ गया, जब तक सिपाही उसे पकड़ते अमित ने सिपाहियों पर बांके से प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबिल जीतेन्द्र मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर अवस्था में उसका इलाज ट्रामा सेन्टर लखनऊ में चल रहा है।
प्रधान पर अभिलेख में गड़बड़ी के आरोप
आरोपी अमित कुमार के परिजनों का कहना है कि विवादित स्थल पर उसके पिता के नाम पट्टा था। पहले जमीन बंजर थी ,विवादित स्थल पर गड्ढा था। जमीन स्कूल के नाम नहीं थी। गड्ढे के किनारे उसकी झोपड़ी पिछले 12 वर्ष से है। उसका परिवार मांस बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि प्रधान इस जमीन पर खुद कब्जा करना चाहते थे। सफल न होने पर खेरौना में चल रही चकबन्दी के दौरान ग्राम प्रधान ने पैरवी करके पूरी जमीन स्कूल के नाम कर दी है। उधर ग्राम प्रधान ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
आरोपी दम्पत्ति को पुलिस ने जेल भेजा
सीओ ने प्रेसवार्ता कर दी घटना की जानकारी
फोटो
अमेठी।
मंगलवार की शाम दबिश में गए कोतवाली के सिपाहियों पर प्राण घातक हमला करने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त बांके के साथ सिपाही की टूटी नेमप्लेट भी बरामद की है। बुधवार को सीओ पीयूषकान्त राय ने कोतवाली में प्रेसवार्ता कर अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज मुकदमें और गिरफ्तारी करने वाली टीम के बारे में जानकारी दी ।
सीओ ने बताया कि अभियुुक्त अमित कोरी पुत्र कन्धई लाल कोरी और उसकी पत्नी पूनम के विरूद्ध जानलेवा हमला के साथ कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर की ओर से एसआई प्रदीप मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दम्पत्ति को ठेंगहा-मिसरौली मार्ग से गिरफ्तार किया है।

No comments: