Header Ads

स्कूलों में मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयन्ती


प्लास्टिक मुक्त भारत पर हुई संगोष्ठी,जनजागरूकता पर जोर  
स्कूलों में मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयन्ती
फोटो
अमेठी।
आरआरपीजी कालेज में प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा संजय सिंह भी शामिल हुए। कालेज के प्राचार्य डा त्रिवेणी सिंह और सभी प्रोफे सरों ने छात्र छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग बन्द करने को जनसामान्य के बीच जनजागरूकता अभियान चलाने को प्रेरित किया।
डॉ0 संजय सिंह ने कहा आज हमें स्वयं को बदलने की जरूरत है। गाँधी जी ने अहिंसा का प्रयोग कर भारत को स्वतंत्र कराया। गाँधी जी ने अपने आन्दोलन में स्वदेशी एवं सत्याग्रह का प्रयोग किया। ऐसा कार्य वही कर सकता है जिसका मनसा, वाचा, कर्मणा तीनों एक हो। हमें केवल ऐसा होना चाहिये कहते आ रहे हैं इसे कार्यरूप देने का समय आ गया है। आज सम्पूर्ण विश्व गाँधी के विचारों का सम्मान कर रहा है। प्राचार्य डॉ0 त्रिवेणी सिंह ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के अभियान को आन्दोलन का रूप देने की जरूरत है। शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 लाजो पाण्डेय ने गाँधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। डॉ0 लाल साहब सिंह ने कहा कि समाज में सिविकसेंस का विकास जरूरी है। डॉ0 ओमशिव पाण्डेय ने कहा प्लास्टिक आज हमारे जीवन का अंग बन चुका है। कार्यक्रम में डॉ0 राधेश्याम तिवारी, डॉ0 अनिल कुमार शुक्ल, डॉ0 धनन्जय सिंह, डॉ0 दुष्यन्त प्रताप सिंह, डॉ0 ओ0पी0 त्रिपाठी, डॉ0 देवेन्द्र मश्रि, डॉ0 एम0पी0 त्रिपाठी, डॉ0 सन्तोष कुमार सिंह, डॉ0 अजय कुमार सिंह, डॉ0 अरवन्दि कुमार सिंह, डॉ0 पवन कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 शप्रिा सिंह, एवं एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 उमेश सिंह आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन0सी0सी0 ने स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया। वाणिज्य संकाय द्वारा मद्यनिषेध पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित किया। विज्ञान संकाय की ओर से गाँधी जी एवं विज्ञान विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। उधर रानी सुषमा देवी महिला कालेज में आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डा पूनम सिंह ने छात्राओं को गांधी व शास्त्री के आदर्शों को आचरण में लाने को प्रेरित किया। जीजीआईसी अमेठी में प्रिसिंपल डा फूलकली गुप्ता ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिव प्रताप इंटर कालेज,अमेठी पब्लिक स्कूल, मोती लाल पब्लिक स्कूल, सेपियन पब्लिक स्कूल, संगीता सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल,सेन्ट मेरीज पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों में गांधी व शास्त्री जयन्ती मनाई गई।

No comments:

Powered by Blogger.