मदरसा बोर्ड की आलिम परीक्षा में शबनूर बानो ने किया यूपी टाप

85 फीसदी है जिले का रिजल्ट
फोटो
अमेठी।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हो गया है। अमेठी की छात्रा शबनूर बानो ने सीनियर सेके न्ड्री की आलिम परीक्षा में रायबरेली में मो नईम के बराबर अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में जिले का रिजल्ट लगभग 85 फीसदी है।
शबनूर बानो दारुल उलूम गौसिया तेगिया विद्यालय रसूलाबाद की छात्रा है। शबनूर की सफलता से उसके परिवार के लोग गदगद हैं। विद्यालय परिवार के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज कुमार ने छात्रा की सफलता पर हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी है।
जिले में मदरसों की कुल संख्या 60 है। इनमें से आलिया दर्जे के मदरसो की संख्या 34 है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सात परीक्षा केन्द्रों पर हुई थी। 2440 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2146 परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तीर्ण छात्र छात्राओं की कुल संख्या 2066 है। मदरसा ताजुम उलूम टीकरमाफी से परीक्षा में कुल 19 स्टूडेन्ट शामिल हुए थे। 19 उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 6 बालिकाएं हैं।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट - एक नजर
परीक्षा का नाम परीक्षार्थी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं
सीनियर सेकेन्डी 292 269
सेकेन्डी 1172 1143
कामिल 520 479
फ ागिल 162 157
कोट
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जिले का रिजल्ट लगभग 85 फीसदी है। आगे इसे और अच्छा करेंगे। शबनूर बानो की सफलता से पूरा विभाग खुश है। शबनूर ने जनपद का गौरव बढ़ाया है।
पंकज कुमार
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,अमेठी

No comments: