मृतक के परिवार के सभी सात सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई
मृतक के परिवार के सभी सात सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई
अमेठी।
विकासखण्ड के पूरे बसवान मई गांव में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत से गांव में शोक का माहौल है। संक्रमित वृद्ध की मौत के बाद मंगलवार को कन्टेनमेन्ट एरिया में सैनेटाईजेशन हुआ है। कोरोना से मौत के शिकार हुए वृद्ध के परिवार के सभी सात सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पूरे बसावन की आबादी लगभग 300 है। यहां केस निकलने के बाद बिना सैनेटाईजेशन के ही परिवारों का सर्वे करके रिपोर्ट भेज दी गई। कोरोना से बचाव को शासन की ओर से जारी गाइड लाइन के उल्लंघन के मामले में ब्लाक कर्मी और अस्पताल कर्मी दोनों मौन रहे। संक्रमित एक वृद्ध की मौत सोमवार की शाम कोविड हास्पिटल अयोध्या में हुई है। मंगलवार को सुबह पांच बजे परिवार के सात सदस्यों की जांच रिपोर्ट सीएचसी भेटुआ के इंचार्ज को मिली। मंगलवार को यहां सैनेटाईजेशन भी किया गया।
कोट
गांव में अब सभी स्वस्थ्य हैं,कोई संक्रमित नहीं है। हम बिना सैनेटाईजेशन के सर्वे कराने को तैयार नहीं थे। सीएमओ कार्यालय से बार-बार फोन आने लगा,दबाव में सर्वे कराना पड़ा। पूरे बसावन में सैनेटाईजेशन मंगलवार को हुआ है।
डा अभिमन्यु वर्मा
अधीक्षक
सीएचसी भेटुआ
No comments: