Header Ads

मामूली विवाद में हुई मारपीट

 


मामूली विवाद में मारपीट,दस घायल,गोरखापुर में प्रधानी चुनाव को लेकर भिड़े दो परिवार

संग्रामपुर,/भेंटुआ। मंगलवार को गोरखापुर और पिण्डोरिया गांवों में मामूली विवाद में हुई मारपीट में दस लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।गोरखापुर के आमपोखर में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो परिवारों में मारपीट हुई है जबकि पिंडोरिया में गौमद्धी पूजा में प्रसाद वितरण को लेकर मारपीट हुई है।

 गोरखापुर में देवनारायण और मनोज वर्मा के परिवारों के बीच हुई मारपीट में देवनारायण, कृष्णा, कलावती, पारसनाथ तथा दूसरे पक्ष के मनोज कुमार,सोनू, बृजेश कुमार व गीता वर्मा घायल हुए हैं। उधर कोतवाली अमेठी अन्तर्गत पिण्डोरिया गांव में मामूली विवाद में हुई मारपीट में करन और आशा देवी घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने पिंडोरिया में झगड़े का कारण मोटरसाइकिल लड़ना बताया और कहा कि दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। गांव के लोग शराब के नशे में गाली गलौज करना मारपीट का कारण बता रहे हैं।


No comments:

Powered by Blogger.