Header Ads

सामुदायिक शौचालय के सामने कूडे का ढेर,बीमारियों के खतरे बढे

 सामुदायिक शौचालय के सामने कूडे का ढेर,बीमारियों के खतरे बढे

संचारी रोग नियंत्रण माह मे  एस डी एम कालोनी में चौपट  है सफाई व्यवस्था


 अमेठी।

सरवनपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने सामुदायिक शौचालय के सामने  किए गये अतिक्रमण को हटवाने के लिए एस डी एम को दूसरी बार ज्ञापन दिया है।
सामुदायिक शौचालय के सामने ही मुहल्ले के कुछ लोगो ने दबंगई से घूर गड्ढा  बना रखा है।सामने गोबर का ढेर पडा हुआ है। पूर्व मे की गयी शिकायत के निस्तारण के लिए ए डी ओ पं चायत  रामदीन गौतम  स्वयं मौके पर गये थे।उन्होंने गोबर हटवाने के बाद लोगों को दुबारा अतिक्रमण न करने कि हिदायत दी थी।तीन माह बाद अतिक्रमण कारियों ने फिर से सामुदायिक शौचालय के सामने कूडे  का ढेर लगा दिया है।

No comments:

Powered by Blogger.