खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच-क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने किया चार दुकानों का निरीक्षण
खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच-क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने किया चार दुकानों का निरीक्षण
अमेठी।
शासन के निर्देश पर अन्त्योदय राशन लाभार्थियों का सत्यापन हो रहा है। डीएसओ संजय कुमार ने सभी अपात्र व्यक्तियों से अपने राशन कार्ड स्वयं निरस्त कराने की अपील की है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार प्रसाद ने रविवार को चार राशन की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानों पर उपलब्ध खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच की। अन्त्योदय योजना के अपात्र लाभार्थियों की सूची भी तैयार कराई।
एआरअओ ने रविवार को कटरा लालगंज, जेठू मवई, बेहटा और शहबाजपुर में राशन की दुक ानों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने शासन के निर्देशों के क्रम में सबसे पहले खाद्यान्न की गुणवत्ता देखी। स्टाक और वितरण रजिस्टर देखने के बाद एआरओ ने कोटेदारों से अपात्र अन्त्योदय लाभार्थियों के विषय में जानकारी ली। एआरओ ने कहा कि अपात्र लाभार्थी अपने राशन कार्ड स्वयं समर्पित करके विधि सम्मत कार्रवाई से बच सकते हैं।
No comments: