सीडीओ ने किया अम्बेडकर स्टेडियम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण
सीडीओ ने किया अम्बेडकर स्टेडियम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण
अमेठी।
सीडीओ डा अंकुर लाठर ने रविवार को कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं के साथ डा अम्बेडकर स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में नवीनीकरण का काम मुख्यमंत्री की घोषणा वाली परियोजनाओं में शामिल हैं। इस समय स्टेडियम में सड़क का निर्माण चल रहा है। तीस मजदूूर काम कर रहे हैं।
सीडीओ ने स्टेडियम परिसर में स्थित बैडमिन्टन हाल, तरण ताल और हास्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के सहायक अभियन्ता अजय यादव और सिद्धार्थ गुप्ता को निर्माण के काम शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाक्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, नोडल अफसर ए ई लघु सिंचाई के साथ निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments: