बीईओ डॉ संतोष कुमार सिंह ने लिया चार्ज
बीईओ डॉ संतोष कुमार सिंह ने लिया चार्ज
बीआरसी पर की बैठक भादर में एक साथ बैठे तीन बीईओ
भेटुआ/भादर।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव ने शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार करने के बाद उन्होंने पास स्थित कम्पोजिट विद्यालय नौगिरवा का निरीक्षण भी किया । डॉ संतोष कुमार यादव लगभग 3:00 बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे और कार्यभार ग्रहण करने के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र के स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। शिक्षकों एवं एआरपी ने खंड शिक्षा अधिकारी को बुकें देकर स्वागत किया।
शिक्षकों से परिचय प्राप्त करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पहली संक्षिप्त बैठक में शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयी सौंदर्यीकरण के संदेश दिए। इस अवसर पर ए आर पी महेंद्र जायसवाल, राजू गुप्ता, झल्लर यादव पवन कुमार उपाध्याय रामकुमार सिंह, गिरीश चंद्र पांडेय, राजबहादुर शर्मा ,हरिकेश कुमार,अभिमन्यु सिंह ,शिवम पांडेय आदि शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को बुकें देकर स्वागत किया।
भेटुआ ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व डॉ संतोष कुमार यादव, बीईओ शिव कुमार यादव और पूर्व बीईओ के पी शुक्ला ने भादर संसाधन केंद्र पर एक साथ बैठक कर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया और प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के नामांकन की फीडिंग की रिपोर्ट के बारे में आपस में विचार-विमर्श किया। उधर बीईओ केपी शुक्ल ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 2 घंटे तक बैठकर अपनी जिम्मेदारी के अवशेष काम निपटाए अध्यापकों की सेवा पुस्तिकाओं पर हस्ताक्षर भी किए। शिव सहाय यादव, जामवन्त मौर्य, सलिल मिश्र, अंकित सिंह, गया प्रसाद, मो रऊफ, स्वामी प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
No comments: