एपीएस ओलम्पियाड में शामिल हुए इंग्लिश मीडियम स्कूलों के 365 बच्चे

अमेठी।
रविवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में एपीएस ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अमेठी में संचालित अंग्रेजी माध्यम के पांच स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन अमेठी पब्लिक स्कूल क ी प्रबन्ध निदेशक रश्मि सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता आयोजन प्रतिभा संबर्द्धन के उद्देश्य से किया गया है।
प्रतियोगिता में स्कूल संगीता सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल,मोती लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल,सेपियन स्कूल, न्यू विजन पब्लिक स्कूल,राजर्षि ग्लोबल स्कूलों के 365 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान, चित्रकला, हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एक विद्यार्थी दो प्रतियोगिताओं में शामिल हुआ।
भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के कार्यकारी निदेशक विनय कुमार सिंह ने कहा कि अमेठी के नौनिहालों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें तराशने की आवश्यकता है। प्रतियोगिताएं बच्चों में स्वस्थ प्रतियोगी भावना का विकास कर उन्हें आगे बढ़ने के उचित अवसर प्रदान करती है। प्रिसिंपल कविता सिंह ने सफल आयोजन को लोगों के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया है। रिसर्च एसोसिएट कु राशी सिंह, अवकाश प्राप्त सीओ पवन कुमार सिंह, चन्द्रभान सिंह,राणा प्रताप सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय सिंह, विकास सिंह,नाहिदा बानो, शालिनी अग्रहरि, राघव राम यादव,प्रियंजना मौर्य,लवकुश राव,ज्योति अग्रहरि, श्रुति द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, वन्दना गुप्ता, प्रदीप सिंह, उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments: