Header Ads

मधुकर ने जीती लम्बी कूद,दौड मे नम्बर एक रहे इन्द्रजीत

 मधुकर ने जीती लम्बी कूद,दौड मे नम्बर एक रहे इन्द्रजीत

नागपंचमी पर्व पर हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

अगहर और गंगौली में हुई लम्बीकूद,दौड व कुश्ती प्रतियोगिता 

विजयी खिलाडियों को बीडीसी प्रतिनिधि ने बांटे पुरस्कार

अमेठी। 

नागपंचमी पर्व के अवसर पर अगहर और गंगौली में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता डा देव मणि तिवारी और बीडीसी रीता देवी के प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रसाद यादव ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किया। 

शुक्रवार को नागपंचमी पर्व पर हर वर्षों की भांति लम्बीकूद और कुश्ती का आयोजन किया गया। लम्बी कूद में विशेषरगंज के मधुकर प्रथम,उदयराज द्वितीय और शिवम पाण्डेय ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बीडीसी प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रसाद यादव ने विजयी खिलाडियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामजश यादव, डा नन्हेलाल,अजय सिंह,लुल्ली सिंह, विजयी सिंह, बेचूलाल, रामदेव, रामलाल,राममूरत यादव, सूबेदार, अमृत लाल आदि मौजूद रहे।

 ग्राम पंचायत अगहर के ग्राम प्रधान राजकुमार यादव के संयोजन में लम्बीकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रहबर प्रथम, दिलशाद द्वितीय और अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 1600 मीटर दौड प्रतियोगिता में  इन्द्रजीत प्रथम, आशीष द्वितीय और ज्ञान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोजक ग्राम प्रधान राजकुमार यादव व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष की ओर विजयी खिलाडियों को  प्रथम, द्वितीय व तृतीय क्रमशः साईकिल, पंखा और प्रेस पुरस्कार प्रदान किया गया है।

No comments:

Powered by Blogger.