Header Ads

बौद्ध धर्म की शिक्षाओं पर संवाद अभियान चलायेगा विश्व बौद्ध महासंघ

बौद्ध धर्म की शिक्षाओं पर संवाद अभियान चलायेगा विश्व बौद्ध महासंघ 

अमेठी।
विश्व बौद्ध महासंघ ने बैठक कर बौद्ध धर्म के स्वतंत्र कानून की मांग के क्रम में जनदबाव बनाने को संवाद अभियान चलाने की योजना तैयार की है। भिक्षु संघ और अम्बेडकर कल्याण समिति के साथ मिलकर नवबौद्ध गांव-गांव जायेंगे। बौद्ध धर्म की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ बुद्धिस्ट परसनल ला के मामले में नमो सरकार के दृष्टि कोण पर संवाद भी करेंगे।
भिक्षु प्रज्ञामित्र व भिक्षु त्रिरत्न की अगुवाई में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बौद्धों के राष्ट्र व्यापी मोर्चे में शामिल होने गये विश्व बौद्ध महासंघ प्रतिनिधि मंडल ने वापस लौटने के बाद बैठक की। बैठक में आगे की कार्य योजना तैयार की गई। अवकाश प्राप्त सूबेदार रामफल फौजी, इन्द्रपाल गौतम, सीताराम, प्रहलाद गौतम, रामबली गौतम, भागीरथी, ओम प्रकाश राव, सोमप्रकाश,राजीव रंजन, रामसुमिरन चक्रवर्ती, रामचन्द्र, संजय कुमार,ललित कोरी, प्रमोद कुमार,बृजेश कुमार,रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.