ब्लॉक सभागार में युवाओं को दिया गया अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
ब्लॉक सभागार में युवाओं को दिया गया अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
मतदाता जागरूकता ,कोविड से बचाव एवं जल संरक्षण पर आधारित रहा प्रशिक्षण
नेयुकें की उपनिदेशक ने किया अतिथियों स्वागत सम्मान
भेटुआ।
गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक सभागार मे युवाओं का अभिमुखीकरण,मतदाता जागरूकता व कोविड से बचाव एवं जल संरक्षण पर 80 युवाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने किया ।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ अभिमन्यु वर्मा युवाओं को कोविड-19 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उपाय के बारे में लोगों को बताया ।
खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता ने युवाओं को मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने को प्रेरित किया। अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि कल के लिए आज बचाना होगा जल ।जल संचयन हेतु बरसात के जल का २०प्रतिशत जल को धरती के पेट में डाल कर भूगर्भ जल स्तर को ऊपर उठाया जा सकता है। जनपद में तीन दशक पूर्व भूगर्भ जल स्तर १५-२०फीट जो आज ४०फीट के नीचे जा चुका है ,जो चिंता का विषय है।जल संकट से उबरने के लिए जल संचयन के साथ पौधरोपण जरूरी है।जनपद का भादर ब्लाक जल संकट से जूझ रहा है।इस समस्या से उबरने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक होना जरूरी है।उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए नेहरू युवा केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है । प्राणियों का जीवन तभी संभव है ,जब जल के विभिन्न स्रोतों नदियों, तालाबों, पोखरों में बरसात के जल को धरती के पेट में डाल का कार्य किया जाय।जल संचयन कार्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन एनवाईवी प्रतिमा ने किया। प्रशिक्षण में रणछोर इंटर कॉलेज टिकरी के प्रवक्ता घनश्याम त्रिपाठी सरवन कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव, ललित कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर अंजू पाल पूजा अनिल शिवनारायण पाल हरेंद्र सचिन नंदनी नेहा आदि मौजूद रहे।
No comments: