Header Ads

ठंडी हवाओं के बीच हुई बारिश, ओले पड़े

 

ठंडी हवाओं के बीच हुई बारिश, ओले पड़े



अमेठी।

गुरुवार की शाम मौसम फिर खराब हो गया।शाम को गरज और.चमक के बीच कई जगह हल्की बारिश भी हुई। ठंडी हवाओं ने लोगों को अलाव से  भी दूर कर  दिया। पिछले 5 दिनों से लगातार कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की शाम  जिले में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। ओले पड़ने से किसान परेशान हैं। कई किसानों ने बताया कि पत्थर पड़ने से खेतों में  सरसों की फसलों में फूल लगे हुए हैं फूल झड़ने से पैदावार में काफी नुकसान होगा।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। आद्रता 89 प्रतिशत रही । हवाएं 19 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से चली। मौसम विभाग की ओर से आज भी बारिश होने की संभावना है।

No comments:

Powered by Blogger.