Header Ads

राजापुर गुंगवाछ में जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान सहित मां-बाप व भाई की हत्या,छ: की हालत गंभीर

 राजापुर गुंगवाछ में जमीनी विवाद में पूर्व प्रधान सहित मां-बाप व भाई की हत्या,छ: की हालत गंभीर





 अमेठी।

कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गुंगवाछ गांव में दिल दहलाने वाली घटना हुई है।  जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान सहित 04 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल हैं। मंगलवार रात दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 06 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, सीओ अर्पित कपूर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।


गांव के दबंग कर रहे थे जमीन पर अवैध कब्जा


अमेठी ।

कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ के रहने वाले पूर्व प्रधान संकटा प्रसाद यादव के घर के बगल में खाली जमीन है। आरोप है कि मंगलवार रात इस पर गांव के ही रामदुलारे, बृजेश और अखिलेश कब्जा कर रहे थे। संकटा ने विरोध किया तो दबंग लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर संकटा के घर में घुस गए। दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया।


पूरे परिवार को घर में घुसकर पीटा

जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुए हमले में संकटा प्रसाद पुत्र जगदेव यादव, हनुमान यादव पुत्र संकटा प्रसाद, धन्नू देवी पत्नी अमरेश यादव, पार्वती देवी पत्नी संकटा प्रसाद, राजकुमार यादव पुत्र अमरेश यादव और अशोक कुमार पुत्र संकटा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो दबंग धमकी देकर भाग गए।


ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संकटा यादव, हनुमान यादव, अमरेश यादव और पार्वती यादव की मौत हो गई।  अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

No comments:

Powered by Blogger.