Header Ads

महाड सत्याग्रह दिवस पर हुआ बाबा साहब डा अम्बेडकर के संघर्षों का गुणगान

 महाड सत्याग्रह दिवस पर हुआ बाबा साहब डा अम्बेडकर के संघर्षों का गुणगान                                                 

                               

अमेठी।

रविवार को महाड़ सत्याग्रह दिवस पर डॉक्टर अंबेडकर मिशन और बामसेफ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की मुक्ति संग्राम में बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के संघर्षों का स्मरण किया।  महाड के चोबदार तालाब में कुत्ते, बिल्ली पानी पी सकते थे,परंतु दलित और अछूत समाज को  पानी पीने का अधिकार नहीं था। इस तालाब में पानी पीने के अधिकार को  बाबा साहब अंबेडकर ने 20 मार्च 1927 को अपने अनुयायियों के साथ सत्याग्रह किया और खुद पानी पीकर सदियों से चली आ रही शोषणकारी परंपराओं को तोडा और तत्कालीन दलित और अछूत समाज को पानी पीने का अधिकार दिलाया । रविवार को महाड सत्याग्रह दिवस पर डॉ अंबेडकर के संघर्षों का गुणगान हुआ। अवकाश प्राप्त रामफल फौजी ने कहा कि महाड सत्याग्रह आंदोलन के लिए जब बाबा साहब डॉ अंबेडकर तालाब के पास गए थे, तो ऊंची जाति के लोगों ने उन पर ईंट -पत्थर बरसाए और वे लहूलुहान हो गए थे ।शिक्षक रामचंद्र बौद्ध ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने 1935 में धर्म परिवर्तन की घोषणा की थी और समाज को तैयार करके 14 अक्टूबर 1956 को बौद्ध धर्म ग्रहण किया था।

 अंबेडकर कल्याण समिति के संगठन मंत्री माखनलाल ने कहा कि बाबा साहब ने जिन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अपने अनुयायियों को बौद्ध धर्म  ग्रहण करने का संदेश दिया था वही बुराई तेजी से बढ़ रही है। बौद्ध धर्म मे  पुरोहित वाद और चढावा चढ़ाने की प्रवृति तेजी से आगे बढ़ रही है। जो काम पहले ब्राह्मण पुरोहित करते थे, वही काम अब बौद्धाचार्य करने लगे हैं। बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश कोरी ने कहा कि धर्म को धंधा बनाने वालों को समाज लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षक इंद्रपाल गौतम ने कहा कि बाबा साहब डॉ अंबेडकर के संघर्षों का वर्णन शब्दों में संभव नहीं है । बौद्ध विहारों को विकसित और संसाधन सम्पन्न बनाना समय की जरूरत है। महाड सत्याग्रह दिवस पर डा सुनील दत्त, राजेश अकेला, राम मिलन भारती, धर्मेंद्र भारती, गुरु चरन गौतम, डा नन्हे लाल,राजू रैदास, कुल रोशन एड ,रामदेव लहरी,हौंसिला प्रसाद, त्रिभुवन दत्त, शोभनाथ, बृजेश कुमार ,संतोष गौतम,ओम प्रकाश, ललित कुमार, अशोक कुमार ,सत्यम् गौतम आदि ने  डा अम्बेडकर के संघर्षों को नमन किया है।

No comments:

Powered by Blogger.