Header Ads

परिजनों में मचा कोहराम, हार्ड अटैक से इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की हुई थी मृत्यु

 

परिजनों में मचा कोहराम, हार्ड अटैक से इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की हुई थी मृत्यु



बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि, सीआरपीएफ जवानों ने दिया गार्ड आफ आनर




अमेठी।


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दरोगा के पद पर तैनात रहे जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव गुड़ुरी पहुंचने पर गार्ड आफ आनर सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। शव के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में क्षेत्र वासियों का हुजूम उमड़ा।



सीआरपीएफ में 138 बटालियन में दरोगा के पद पर अरुणांचल प्रदेश के एटानगर में तैनात 56 वर्षीय सत्यनारायण सिंह का हार्टअटैक से इलाज के दौरान शनिवार की देर रात गांधीनगर में मृत्यु हो गयी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुड़ुरी निवासी सत्यनारायण सिंह को 1987 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही जीडी के पद पर तैनाती मिली थी। मृतक जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव गुड़ुरी पहुंचा तो परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमन सिंह ताबूत मे रखे पति के शव को देख गश खाकर अचेत हो गयी। उनके दो बेटों संजय सिंह और सुजय सिंह तथा पुत्री संध्या सिंह का विवाह हो गया है। जबकि छोटा बेटा सौरभ सिंह अभी पढ़ायी कर रहा है।


बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि


मृतक जवान सत्यनारायण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के समय ग्रुप केंद्र लखनऊ से आये सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। जवानों ने शोक धुनी बजाई। मृतक के बड़े बेटे संजय सिंह ने पिता की चिता को मुखाग्नि दिया। जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पैतृक गांव गुड़ुरी के बाग में किया गया।

No comments:

Powered by Blogger.