पचास प्रतिशत से कम मतदान वाली ग्राम पंचायतों मे चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान
पचास प्रतिशत से कम मतदान वाली ग्राम पंचायतों मे चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान
मतदान प्रतिशत बढाने मे योगदान करनेवाले स्वयंसेवक पुरस्कृत किए जाऐंगे
मतदाता जागरूकता अभियान और कोविड अनुरूप व्यवहार पर केन्द्रित रहा जिला युवा सम्मेलन
गौरीगंज ।
शनिवार को नेहरू युवा केंद्र अमेठी की ओर से विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता अभियान एवं कोविड अनुरूप व्यवहार में युवाओं की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने कहा कि जिले में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने वाले स्वयं सेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा। मतदान का लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। ऐसी ग्राम पंचायतों को जहां का मतदान प्रतिशत 50 से कम है उन्हें चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदाता अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप में विशेष कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद पाठक ने कहा कि स्वयं सेवकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर जनपद का गौरव हासिल करें। अमेठी जल बिरादरी के संयोजक डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि मतदान एक पुनीत कार्य है। मतदाताओं का मत ऐसे जन-प्रतिनिधियों का चुनाव करता है, जो क्षेत्र की समस्याओं का हल लोकसभा एवं विधानसभा में करने का कार्य करता है।
उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवकों की ओर से जिले के सभी विकास खंडों में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हमारे स्वयं सेवकों के लिए एक चुनौती भरा काम है। मतदाता जागरुकता अभियान में स्वयं सेवकों की महती भूमिका है। संगोष्ठी को जिला खेल अधिकारी विमला सिंह, सरिता सिंह ने एवं राघवेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का सफल संचालन डॉ रमेश कुमार सिंह ने किया। जिला युवा सम्मेलन में वरिष्ठ लिपिक शिव शंकर यादव,अनूप तिवारी, ललित कुमार, विवेक कुमार मिश्र, विकास शुक्ल, यज्ञेश श्रीवास्तव, सुमित्रा, प्रतिमा, पूजा ,रोली सिंह, आलोक, अजय कुमार, नेहा सिंह , कौशल,संतोष, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
No comments: