आंगनबाड़ी केंद्रों पर नही शुरू हो पाए आपरेशन कायाकल्प के काम
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नही शुरू हो पाए आपरेशन कायाकल्प के काम
भवन विहीन केन्द्रों के निर्माण की प्रगति भी धीमी
अमेठी।
बारिश के कारण निर्माण के कार्य प्रभावित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपरेशन कायाकल्प के काम शुरु नहीं हो पाए हैं। चालू वत्तिीय वर्ष मे स्वीकृत अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रो पर काम शुरू नहीं हो पाये हैं । शासन की ओर से चालू वित्त वर्ष में जिले में कुल 104 आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण होना है। शासन की ओर से धनराशि छः माह पहले ही प्रदान की जा चुकी है। पन्द्रह सितम्बर तक इनमें से बीस केन्द्रों का निर्माण ही शुरू हो पाया है।
जिले में आंगनबाडी केन्द्रों की कुल संख्या 2138 है। इनमें से 130 केन्द्र आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। स्थानीय विकास खंड में खेरौना, नरैनी ,जंगल रामनगर, गंगौली, कटरा फूलकुंवरि , त्रिलोकपुर, दरखा ,कोरारी गिरधरशाह व उमापुर गाना पट्टी केन्द्रों का चयन हुआ है। लोनियापुर और नरैनी मे निर्माण के कार्य शुरु हो गए हैं। अन्य जगह अभी स्थिति निराशाजनक है। प्रभारी सीडीपीओ संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी प्रस्तावित केन्द्रों की सूची विकास भवन के माध्यम से ब्लाकों को भेजी गई हैं। अगले महीने काम शुरू होने की संभावना है।
No comments: