Header Ads

दिव्यांशी यादव ने जीती मेधावी छात्र परीक्षा



दिव्यांशी यादव ने जीती मेधावी छात्र परीक्षा 
दूल्हाराय सेवा समिति ने महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कालेज में किया आयोजन
25 स्कूलों के 268 स्टूडेन्ट शामिल हुए
अमेठी।
रविवार को श्री दूल्हाराय सेवा समिति की ओर से मेधावी छात्र परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 268 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने किया। शिव शक्ति विद्यालय अयोध्या नगर की छात्रा दिव्यांशी यादव ने 33 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आसलदेव इंटर कालेज पीपरपुर के छात्र भानुप्रताप को 30 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
उद्घाटन के अवसर विद्यालय के प्रबन्धक सन्त बख्श सिंह ने प्रभारी निरीक्षक के साथ अभिभावकों  एवं समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य गिरीश सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद परीक्षा प्रभारी अतुल कुमार शर्मा ने स्टाफ के सहयोग से जूनियर हाईस्कूल,हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओंं को अलग-अलग बैठाकर परीक्षा कराई। आसलदेव इंटर कालेज के सुभाष पाल को तीसरा,महारानी लक्ष्मी बाई बा इं कालेज की छात्रा श्रद्धासोनी को चौथा और निर्भय सिंह को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। आयोजन में शिवराम सिंह, पंचबहादुर सिंह, कमलेश सिंह, रामप्रवेश सिंह आदि ने सराहनीय सहयोग किया। 

No comments:

Powered by Blogger.