Header Ads

ननिहाल गए युवक तालाब में डूबने से मौत

ननिहाल गए युवक तालाब में डूबने से  मौत

शुकुलबाजार, अमेठी : स्थानीय थाना क्षेत्र के गंजगड़ौली गांव में घर से शौच के लिए निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के मीरापुर हरखुमऊ गांव निवासी मैकू लाल का सत्रह वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दोस्तो के साथ सोमवार को अपने ननिहाल गंज गाड़ौली में ननकू पासी के घर गया था।दोपहर में लगभग तीन बजे के आस-पास घर से दोस्तो के साथ शौच के लिए निकला था। उसके बाद

रोहित (17) पुत्र मैकू लाल दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए उसी  तालाब में गया। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर वे शोर करने लगे। आस-पास के लोग व गोताखोर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बाहर निकाले, लेकिन तब तक रोहित इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुका था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सन्तोष सिंह ने बताया कि परिजनों की अभी तक ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। 

No comments:

Powered by Blogger.