बारिश के बीच दीवार गिरने से घायल वृद्धा की मौैत

अस्पताल में हुई मौत,पुलिस ने शव को परिजनों से वापस लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
मुंशीगंज।
कोतवाली अन्तर्गत पूरे चेत पाण्डेय कोरारी लच्छन शाह गांव में बारिश के दौरान मकान की दीवार गिरने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी नौगिरवा में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
रविवार को सुबह लगभग 9 बजे पूरे चेत पाण्डेय कोरारी लच्छनशाह गांव की निवासी फूलमती पत्नी बृजलाल (62) मकान में बैठी थी। तेज बारिश के बीच अचानक दीवार गिरने से वृद्धा दब गई। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को बाहर निकाला , आनन-फानन में उसे सीएचसी नौगिरवा में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के दो बेटे हृदयराम और राजू हैं। हृदयराम धम्मौर थाना क्षेत्र के भाटी गांव में ननिहाल में रहता है। अंतिम संस्कार करने के लिए लाश को लेकर भाटी चला गया। दोपहर बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात तो परिजन ने भाटी से लाश लेकर गांव आये ,शव को पीएम को भेजा गया है।
एसडीएम रामशंकर ने बताया कि मकान गिरने से महिला की मौत की सूचना मिली है। गांव में कानूनगो और लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आश्रितों को दैवी आपदा के अन्तर्गत सहायता प्रदान की जायेगी।

No comments: