Header Ads

लाकडाउन के दौरान निराश्रित पशु गाय, कुत्ते, बंदर व पक्षी आदि भूखे न रहे हैं।

लाकडाउन के दौरान निराश्रित पशु गाय, कुत्ते, बंदर व पक्षी आदि भूखे न रहे हैं।


जन सहयोग व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से इनके खाने पीने की व्यवस्था कराई जाए।

अमेठी 12 अप्रैल 2020,  जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन के दौरान निराश्रित पशुओं गाय, कुत्ते, बंदर व पक्षियों के खाने-पीने की व्यवस्था जन सहयोग व स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। जिस के क्रम में जन सहयोग व स्वयंसेवी संगठन राघव राम सेवा संस्थान अमेठी, राधाकृष्ण गो सेवा समिति जामो, मां शारदा गिरी गौशाला ट्रस्ट अमेठी, बजरंग सेवा संस्थान बहादुरपुर व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा निराश्रित पशुओं गाय, बंदर, कुत्ते व पक्षियों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सकों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त पशुओं के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। जनपद में स्वयं सेवी संगठनों व पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा यह कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है।

No comments:

Powered by Blogger.