Header Ads

बैंक आफ बड़ौदा ने पुलिस कर्मियों को बांटे छाते

बैंक आफ बड़ौदा ने पुलिस कर्मियों को बांटे छाते 

अमेठी।
लाकडाउन के दौरान चिलचिलाती धूप में कानून व्यवस्था की निगरानी में लगे पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव को सोमवार को बैंक आफ बड़ौदा की ओर से छाते बांटे गए। वितरण के दौरान सीओ पीयूषकान्त राय ने बैंक की इस नई पहल की सराहना की।
अग्रणी जिला प्रबन्धक विमल कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ सोमवार को रेलवे स्टेशन, सगरा तिराहा, बस स्टेशन, तहसील , गांधी चौक,रेलवे क्रासिंग पर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों को छाते बांटे। इस अवसर पर बैंंक के व्यवसाय प्रबन्धक रवि प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक अखिलेश कुमार शुक्ल,शैलेन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे। एलडीएम ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा ने सामाजिक दायित्व के निवर्हन के  क्रम में वितरण किया है। सोमवार को अमेठी और गौरीगंज में कुल सौ पुलिस कर्मियों को छाते प्रदान करने के साथ बैंक आफ बड़ौदा की ओर से लाकडाउन के दौरान लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

No comments:

Powered by Blogger.