Header Ads

अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या

अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या

अमेठी

नवयुवक ने घर मे अज्ञात कारणों से खुदखुशी कर ली है सूचना पर पहुँची कोतवाली मुंशीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र मुंशीगंज के त्रिलोकपुर का है जहाँ शिवमूरत पासी का पुत्र बंशी लाल  उम्र 18 वर्ष मंगलवार को दोपहर बाद घर के कमरे में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो अन्दर का परिदृश्य देखकर दंग रह गये, परिवार में घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। उन्होंने मामले को सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस दुख विदारक हुई घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। 

No comments:

Powered by Blogger.