Header Ads

देह भी देश के काम आए तो सहर्ष देने को तैयार- अनंत वक्रिम सिंह

देह भी देश के काम आए तो सहर्ष देने को तैयार- अनंत वक्रिम सिंह
आज दिनांक 8 अप्रैल 2020 को अमेठी विधायक महारानी गरिमा सिंह के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के नेता अनन्त वक्रिम सिंह ने अपने क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी मास्क,हैंड ग्लब्स और सेनेटाइजर व लंच पैकेट  का वितरण किया।
भारतीय जनता पार्टी के नेता व विधायक प्रतिनिधि अनंत वक्रिम सिंह ने अमेठी में आज कोरोना के ख़िलाफ़ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सेनेटाइजर,हैंड ग्लब्स और मास्क व लंच पैकेट वितरण जरूरत मंदो को वितरित किया, इसके पूर्व भी लोगों को आवश्यक सामग्री को पहुंचाने का कार्य सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट की संचालक शाम्भवी सिंह द्वारा निरंतर किया जा रहा है। विदित हो कि आज क्षेत्र के सभी ग्रामसभाओं, ब्लाक मुख्यालयों, तहसील परिसर, थानों इत्यादि में वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुवात लोकनर्मिाण विभाग के निरीक्षण गृह और अमेठी तहसील परिसर से की गई।
पत्रकारों से मुखातिब विधायक  प्रतिनिधि अंनत वक्रिम ने कहा की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देह सहित सर्वस्व दान देना पड़ेगा तो कोई गुरेज नही, बल्कि फक्र होगा कि हमारी देह देश के काम आए।
आज आवश्यक उपकरण के वितरण कार्यक्रम में अनन्त वक्रिम सिंह के साथ जरूरी सोशल डिसटेसिंग का ख्याल रखते हुए अरविंद सिंह,मनीष सिंह,अजय सिंह,मनोज मौर्य, अनिल सिंह,राजू तिवारी, अजय तिवारी,चंद्रकेश यादव,दिलीप वश्विकर्मा,बबलू मश्रि आदि लोग मदद हेतु उपस्थित रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.