मंडलीय समीक्षा बैठक में कमजोर मिली जिले की प्रगति,गैर हाज़िर रहे अधिकांश पदाधिकारी
समता,स्वतंत्रता, बंधुत्व व न्याय पर आधारित व्यवस्था का निर्माण बीएसपी का लक्ष्य- समसुद्दीन
मंडलीय समीक्षा बैठक में कमजोर मिली जिले की प्रगति,गैर हाज़िर रहे अधिकांश पदाधिकारी
बसपा ने बढ़ाई पिछड़ी जातियों की राजनीति में पहचान व हैसियत
अमेठी।
रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से चार जनपदों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अमेठी,सुल्तानपुर, अयोध्या एवं अम्बेडकर नगर जिले के प्रमुख बसपा पदाधिकारियों को अपने पोलिंग बूथ पर सर्वसमाज के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के साथ गाँव-गाँव संवाद अभियान चलाकर सदस्यता के काम को आगे बढ़ाने के संदेश दिए गये।समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान में पचास फ़ीसदी युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि और अयोध्या, आजमगढ़,बनारस, लखनऊ के जॉन इंचार्ज समसुद्दीन राईन ने सभी पदाधिकारियों के काम की गंभीरता से पड़ताल की।
समसुद्दीन राईन ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मनी, माइंड और टाइम तीनों चीज़ें जरूरी हैं।समसुद्दीन राईन ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर व मान्यवर कांशीराम के मिशन और मूवमेंट को पूरा करने के लिए बहन सुश्री मायावती ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।गैर बराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को समाप्त कर समता,स्वतंत्रता,बंधुत्व व न्याय पर आधारित व्यवस्था का निर्माण ही बीएसपी का मिशन हैं।बीएसपी भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को ठीक ढ़ंग से लागू करके बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने को संघर्षरत है।समसुद्दीन राईन ने पदाधिकारियों को झूठी नारेबाजी से बचते हुए धरातल पर काम करने और बीएसपी उपलब्धियों को जनता को बताने की सलाह दी।मंडल प्रभारी पवन कुमार गौतम ने कहा कि चार बार के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बहन मायावती ने उत्तर प्रदेश के विकास का जो मानचित्र तैयार किया आज की सभी सरकारें उसी की नकल कर रहीं है।सुशासन और विकास के लिए कानून का राज जरूरी है।यह काम केवल बहन मायावती जी कर सकती हैं।मंडल प्रभारी विश्वनाथ पाल ने कहा कि 1984 के पहले तक पिछड़ी जातियों की राजनीति में कोई पूंछ नहीं थी।बसपा के संघर्षों और मान्यवर कांशीराम साहब के देशव्यापी आंदोलनों के कारण आज 52 फ़ीसदी ओबीसी समाज की राजनीति में हैसियत व सम्मान बढ़ा हैं।मंडल कमीशन की रिपोर्ट बीएसपी की देन है।बैठक का संचालन मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने किया।राजू गौतम,राजकुमार गौतम,दयाराम गौतम,सुरेश गौतम,दीपक भारती,अमर बहादुर पाल, जितेंद्र कुमार गौतम,श्याम नारायण उपाध्याय,अनिल गौतम ने दिए गए लक्ष्य के अनुसार 50 फ़ीसदी मेम्बरशिप का काम पूरा कर लिया है।जोन इंचार्ज ने इन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया।बैठक में मंडल प्रभारी प्रदीप भारती,डॉ जितेन्द्र गौतम,डॉ ओमप्रकाश गौतम,बामसेफ के पूर्व मंडल संयोजक मुन्नालाल मास्टर,बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, बीएसपी जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम,महेंद्र प्रताप आनंद,कृष्णकांत अम्बेडकर, एहसान अली मुन्ना, सहामत अली,मेवालाल भास्कर,कृष्ण प्रताप कोरी,रवि प्रकाश मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कमल,रमेश गौतम,हरिनाथ राव,सुरजीत गौतम आदि मौजूद रहे।
बसपा में शामिल हुए ओम प्रकाश सरोज
समीक्षा बैठक के दौरान तिलोई विधानसभा के कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सरोज ने कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली।पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कमल और जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।मंडल प्रभारियों ने ओम प्रकाश सरोज को संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का वादा किया।


No comments: