Header Ads

विधायक ने लगाया जनता दरबार

 विधायक ने लगाया जनता दरबार



 अमेठी।

विधायक महारजी प्रजापति ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार के दौरान  विधायक ने गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहायता राशि प्रदान करने का अनुरोध किया है । जनता दरबार में कार्यकर्ताओं ने पेयजल, संपर्क मार्ग और इलाज में मदद हेतु कई प्रार्थना पत्र दिए। कई युवा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार व अन्य कार्यों में किए गए खर्च के भुगतान का भी अनुरोध किया । वरिष्ठ सपा नेता महावीर कश्यप, अरुण प्रजापति, कार्यालय प्रभारी श्रीनाथ यादव ,अंकिता प्रजापति, प्रजापति सुरेंद्र प्रजापति ,रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.