ठंडा पड़ सकता है सियासी पारा
अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मांगी माफी, महामहिम पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
ठंडा पड़ सकता है सियासी पारा
अमेठी/गौरीगंज।कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माफी मांगी है।एक पत्र जारी कर उन्होंने माफी मांगी है।उन्होंने लिखा है- "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।
बुधवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का विरोध कर रहे थे और धरना दे रहे थे।बुधवार को धरने के दौरान ही अधीर रंजन चौधरी ने मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया।जिले के भाजपा नेता ने अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए गलत शब्द को लेकर पिछले दो दिन से हंगामा कर रहें है।वही कांग्रेसी नेता केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के पुतले फूँक रहे है।अधीर रंजन के माफ़ी के बाद सोशल मीडिया पर माफ़ी पत्र शेयर किया जा रहा है।माना जा रहा है कि अब विवादस्पद बयान के चलते जिले में उत्पन्न राजनीतिक पारा ठंडा पड़ सकता है।
No comments: