Header Ads

बुलेट को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

 बुलेट को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 
जिला अस्पताल में दो युवकों की हुई मौत



शाहगढ/अमेठी


जिला मुख्यालय से घर वापस जा रहे बुलेट सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत हो गई। विदित हो कि बृजेश यादव उर्फ बिरला पुत्र स्व दान बहादुर उम्र 36 वर्ष कोतवाली मुंशीगंज क्षेत्र के पूरे चेत राम पाण्डेय मजरे कोरारी हीर शाह अपने साथ राजेश कुमार पुत्र राम मिलन उम्र 30 वर्ष वासी खुसली का पुरवा मजरे कोरारी लच्छन शाह के साथ अपनी बुलेट डी एल 3 एस डी ई 7088 से घर वापस आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के ही बांदा टांडा राजमार्ग पर नौगवा मोड़ दरपीपुर के पास पहुंचे ही थे, कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन अपनी चपेट में ले लिया, दोनों युवक गम्भीर अवस्था में सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनो युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक बृजेश के दो लडके और राजेश के एक लडकी है। हृदय

विदारक घटित घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:

Powered by Blogger.