Header Ads

अमृत वर्षा के बीच मना बाबा श्री चंद का प्रकाश पर्व

 अमृत वर्षा के बीच मना बाबा  श्री चंद का प्रकाश पर्व

संवाद गोष्ठी और लंगर का हुआ आयोजन 




अमेठी।

 गुरु नानक देव जी के ज्येष्ठ पुत्र उदासीन सम्प्रदाय के संस्थापक बालयोगी बाबा श्री चंद जी का प्रकाश पर्व बुधवार को  मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोविंद सिंह जी लंगर  समिति की ओर से. गोद लिए गए विद्यालय  प्राथमिक विद्यालय अमेठी -द्वितीय मे हुआ।

बरसात के बीच हुए आयोजन मे  सुबह से. शाम तक बडी संख्या मे लोग शामिल  हुए।  सुखमणी साहब का पाठ समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  हरवंश सिंह के घर पर हुआ। लंगर का निर्माण प्राथमिक विद्यालय अमेठी-द्वितीय मे कराया गया। सोनिया कौर  ने भोग लगाएं, बाबा श्री  चंद साहब की आरती और.अरदास के बात  अटूट लंगर का आयोजन किया गया।  समिति के सचिव संजीव भारती ने बाबा श्री चंद के जीवन दर्शन  की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि श्री चंद बाबा जन्म जात योगी थे।वे 150 वर्ष पृथ्वी पर रहे। उन्होंने गुरुनानक देव की शिक्षाओं को आगे बढाया और जीवन भर धर्मांचरण और.सेवाभाव का शंखनाद किया। सचिव  संजीव भारती ने प्रकाश पर्व के आयोजन के साथ बाबा मनोहर सिंह के अमेठी आगमन  और सेवा कार्यों की जानकारी दी और अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम मे सदाशिव पांडेय और अम्बरीश मिश्र  ने बाबा  श्री चंद के जीवनदर्शन की जानकारी दी।

प्रकाश पर्व पर समिति की ओर से बाबा  श्री चंद के जीवन पर प्रकाशित विशेष पत्रक का   वितरण किया गया। आरती,अरदास के बाद लंगर वितरण के दौरान  शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश मिश्रा ने किया।विद्यालय के प्र अ अविनाश शुक्ल, सुनील त्रिपाठी,रामफल फौजी, और साधना त्रिपाठी ने  आयोजन की व्यवस्था मे प्रमुख योगदान किया।  कार्यक्रम मे समिति की ओर से    वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्रा, खंड. शिक्षा अधिकारी हरिनाथ सिंह ,दिनेश चन्द्र जोशी,शिवकुमार यादव, डा संतोष कुमार यादव आदि अधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद. शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार डा अंगद सिंह , डा धनंजय सिंह,  रवि प्रताप  सिंह, जगदीश प्रभाकर   ,कमलेश कुमार ,ललित कुमार, सूर्य प्रकाश शुक्ल, देव प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

 सात दिवसीय लंगर  सम्पन्न   

गुरुद्वारा  श्री चन्द साहब चुग्गा खुर्द ,मोगा में बाबा श्री चंद के प्रकाश पर्व पर सात दिवसीय लंगर का आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ।आयोजन मे कई सिक्ख संगतें शामिल हुईं। गुरू वाणी पर.आधारित शब्द कीर्तन मे श्रद्धालु उत्साह से शामिल हुए। बाबा मनोहर सिंह  ने  गुरूद्वारा कमेटी की ओर.से समाज सेवियों का सम्मान किया।

बुधवार को उदासीन सम्प्रदाय के संस्थापक और गुरु नानक देव के ज्येष्ठ पुत्र बाबा श्री चंद का प्रकाश पर्व अमृत वर्षा के बीच  मनाया गया।  प्रकृति  बाबा श्री चंद के अवतरण दिवस का स्वागत करती नजर आई। बाबा मनोहर सिंह ने अमेठी के सभी सेवादारों और लंगर समिति के कार्यकर्ताओं को  बाबा श्री चंद के प्रकाश पर्व पर  बधाई दी है।

No comments:

Powered by Blogger.