ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत
ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत
घटकौर में शोक की लहर, परिजनों का बुरा हाल
चार भाईयों के बीच एकलौती बहन थी सुमन
ग्राम भारती विद्यालय परतोष मे नर्सिंग कोर्स कर रही थी छात्रा
भेटुआ,अमेठी ।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के घटकौर गांव के पास हारीपुर- रसवादा मार्ग पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से परतोष पढ़ने जा रही छात्रा को कुचल दिया । छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । ट्रक ड्राइवर घटना के बाद ट्रक को खड़ा कर मौके से फरार हो गया । छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही बैधिकपुर गांव में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के बैधिकपुर निवासी छात्रा लक्ष्मी साइकिल से सोमवार की सुबह छात्रा कौशल विकास के अन्तर्गत ग्राम भारती परतोष में नर्सिंग कोर्स करने जा रही थी, घटकौर गांव के पास हारीपुर- रसवादा मार्ग पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने छात्रा कुचल दिया । मौके पर ही छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के समय छात्रा का भाई सोनू भी मौजूद था । बताया जा रहा है लक्ष्मी चार भाईयों में एकलौती बहन थी । घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पीपरपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जेसीबी से बालू से भरी ट्रक को खाली कराकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख पीपरपुर एसओ ने सीओ से फोर्स की मांग की। थोड़ी देर बाद ही कोतवाली अमेठी और रामगंज थाने के एस ओ तरूण पटेल ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया । घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा कौशल विकास के अन्तर्गत ग्राम भारती में नर्सिंग कोर्स कर रही थी।


No comments: