Header Ads

दो सागे भाईयों की मौत पर कुशीताली पहुंचे बसपा विधानसभाध्यक्ष व बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती

 

दो सागे भाईयों की मौत पर कुशीताली पहुंचे बसपा विधानसभाध्यक्ष व बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बांटा दु:ख





अमेठी।

नगर के पावर हाउस के पास एक दर्दनाक हादसे मे अपनी मौसी के बेटे का इलाज कराने गए दो युवकों की तालाब मे डूबने से मौत हो गई। 

कुशीताली के अब्बास अली(24)व इस्लाम (17) शनिवार की शाम मानसिक रूप से विक्षिब्ध अपनी मौसी के लडके हैदर अली को दिखाने अमेठी  के पास स्थित पावर हाउस के निकट एक मजार पर गए थे।झाडफूंक के दौरान हैदर भागकर पास स्थित तालाब मे कूद गया।हैदर को बचाने के चक्कर मे तालाब मे उतरे अब्बास अली और इस्लाम की  डूबने से मौत हो गई। रात मे लगभग साढे नौ बजे परिजनों को हादसे की जानकारी मिली।

कोतवाली पुलिस और फायर स्टेशन के कर्मियों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला गया। मानसिक रूप से विक्षिब्ध हैदर अली की जान बच गई है। तहसीलदार की उपस्थिति मे रविवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे की जानकारी मिलने पर बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष रामफल फौजी, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, पूर्व प्रधान जयरा देवी और बामसेफ के सेक्टर संयोजक त्रिभुवन दत्त के साथ कुशीताली पहुंचे और पीडित परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख बांटा।

No comments:

Powered by Blogger.