Header Ads

दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत

 दीवार  गिरने से एक बुजुर्ग की  मौत

संग्रामपुर, अमेठी। 

थाना संग्रामपुर के ग्रामसभा मधुपुरखदरी गांव में अचानक एक दीवार  गिरने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।  बुजुर्ग दीवार के पास गिरे मलबे की सफाई कर रहा था।

ग्रामसभा मधुपुरखदरी के निवासी गयादीन पुत्र भगौती सफाई कर रहा था ,तभी बरसात से भीगी कच्ची दीवाल उनके सिर पर गिरी तत्काल कान से खून आ गया और मौके पर मौत हो गई ।

 ग्रामसभा प्रधान प्रतिनिधि रवि कुमार ने  स्थानीय थाना व क्षेत्रीय लेखपाल को फोन माध्यम से अवगत कराया ।गयादीन परिवार का मुखिया था।इनके चार लड़के हैं ,रोजी रोटी के लिए बाहर मजदूरी करके परिवार पाल रहे है ।  घर पर एक ही पुत्रबधू ही थी ।

No comments:

Powered by Blogger.