केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बांटा शहीद के परिजनों का दुःख
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बांटा शहीद के परिजनों का दुःख
रामगंज।
गुरुवार को देर रात केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दुर्गापुर पहुंच कर जम्मू कश्मीर में सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद दिनेश कसौंधन को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद के परिजनों का दुःख बांटा। अपने घर पर दीदी स्मृति को पाकर घर की महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगी।करुण क्रन्दन.देख स्मृति के साथ गये पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखों मे आंसू छलक उठे।स्मृति ने दिनेश की मां को बडी मुश्किल से सामान्य किया। परिजनों को ढांढस बंधाया और सुख दुःख मे साथ खडे रहने का भरोसा. दिया। स्मृति ने कहा कि दिनेश ने राष्ट्र भूमि की रक्षा में अपने प्राण गंवाए हैं। दिनेश कसौंधन की शहादत बेकार नहीं जाएगी। केन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्त, भाजयुमो के अध्यक्ष विषुव मिश्रा सहित कई स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी दिनेश के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शहादत को नमन.किया।

No comments: