Header Ads

कोविड प्रोटोकॉल के बीच नौ.अक्टूबर को लखनऊ मे मनाई जाएगी कांशीराम की पुण्यतिथि



कोविड प्रोटोकॉल के बीच नौ.अक्टूबर को  लखनऊ मे मनाई जाएगी कांशीराम की पुण्यतिथि

खेरौना मे हुई तैयारी बैठक

अमेठी।   

बहुजन समाज पार्टी की बैठक   खेरौना में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने. नौ अक्टूबर को बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ.अक्टूबर को.आयोजित श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों पर चर्चा  हुई।जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कोविड प्रोटोकॉल  का अनुपालन करते हुए प्रत्येक पोलिंग बूथ से बसपा कार्यकर्ताओं और.समर्थकों को लखनऊ पहुंचाने पर जोर.दिया।

बैठक मे कई जिम्मेदार पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाध्यक्ष ने गहरी नाराजगी जताई और जिला व विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों को  गांव गांव.जाकर श्रद्धांजलि सभा की तैयारी करने के.निर्देश दिए।

विधानसभा अमेठी मे पोलिंग बूथों की संख्या बढकर 396हो गई है।182बूथों पर   नई बूथ कमेंटियों का गठन.पूरा हुआ है।विधानसभा अध्यक्ष रामफल फौजी, सेक्टर प्रभारी. राम अभिलाष बौद्ध, कुसुम राज,नम्रता बृजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। 



No comments:

Powered by Blogger.