शीत लहर से ठंड बढ़ी, परेशान हैं लोग
शीत लहर से ठंड बढ़ी, परेशान हैं लोग
अमेठी ।
पिछले एक सप्ताह से शीतलहर के कारण ठण्ड बढी हुई है। धूप कमजोर
साबित हो रही है। वृद्धजनों का पूरा दिन शरीर सेंकने में बीत रहा है। सुबह और शाम
के समय मवेशी ठंड से कांप रहे हैं। शिक्षक संगठनों की मांग पर जिला प्रशासन मौन
हैं। स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। शीतलहर के कारण ठण्ड बढी हुई
है। जनजीवन पर असर साफ दिख रहा रहा है। गृहणियां धूप के सहारे घरेलू कामकाज निपटा
रही हैं। स्कूलों में बुधवार को शिक्षकों ने बच्चों की कक्षाएं धूप में सजाईं।
तापमान में गिरावट का असर। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शीतलहर का असर अभी एक
सप्ताह तक जारी रहेगा। बुधवार को सुबह के समय तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और दोपहर
के समय बाइस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कम्बल वितरण शुरू। निराश्रितों और
गरीबों को ठंड से बचाव को
जिला प्रशासन ने चार हजार कम्बल मंगवाए हैं। कम्बल बांटे जा रहे
हैं। सभी अधिकारी अलाव स्थलों के निरीक्षण के दौरान कम्बल बांट रहे हैं। मंगलवार को
डीएम शकुंतला गौतम ने गौरीगंज और संग्रामपुर में गरीबों को कम्बल बांटे। तीस
दिसम्बर को अमेठी में मानवाधिकार एशोसिएशन की ओर से कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित
किया गया है।
No comments: