Header Ads

अमेठी के थाना क्षेत्र के मेन चौराहे जामों पर अनियंत्रित ट्रक

अमेठी के थाना क्षेत्र के मेन चौराहे जामों पर अनियंत्रित ट्रक


अमेठी के थाना क्षेत्र के मेन चौराहे जामों पर अनियंत्रित ट्रक पेड़ को तोड़ते हुए बीएसएनल पोल को तोड़ते हुए नाली के हुई पार बच गया मकान.                                                            *अशोक पाण्डेय अमेंठी से सिटी न्यूज मुम्बई के लिए* जनपद अमेठी के थाना जामो के मेन चौराहा जामो गौरीगंज एक किनारे आज एक बीती रात लगभग 3:00 बजे एक ट्रक एक पेड़ से टकराते हुए बीएसएनल के पोल को तोड़ते हुए सरकारी बनी हुई नाली को पार कर गई उसका आगे के दोनों चक्के टूट गए और उसकी टंकी भी फूट गई यदि उस का चक्का नहीं टूट जाता तो आगे बनी हुई बिल्डिंग को भी पूरी तरीके से धराशाई कर देती महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है यदि यहां पर कोई स्पीड ब्रेकर बना होता तो वाहन धीरे से चला करते स्पीड ब्रेकर ना होने से बड़े से बड़े वाहन और छोटे वाहन भी फर्राटा भरा करते हैं यही नहीं अभी कुछ वर्ष पहले तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने 2 लोगों को रौंद दिया था जिनकी मेन चौराहे पर ही मौत हो गई थी हालांकि लोग उन्हें अस्पताल लेकर के गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था अभी नई सड़क फिर से बन रही है कहीं-कहीं पर बने हुए स्पीड ब्रेकर को नई सड़क बनने के कारण जो स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं वहां पर गिट्टी पड़ जाने के कारण वह पूरी तरीके से लगभग समाप्त हो रहे हैं वही मेन चौराहा जहां पर स्पीड ब्रेकर की बहुत बड़ी आवश्यकता है आए दिन घटनाएं हुआ करती है हालांकि आज जो घटना हुई है उसमें पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है मालूम पड़ता है कि इतने तेज से आ रही थी कि एक मोटे पेट को पूरी तरीके से उसने तोड़ दिया यही नहीं उसके आगे गड़े हुए बीएसएनल के पोल को भी तोड़ दिया बनी हुई नाली में उसका चक्का फंसा लेकिन उसके बाद में भी उसे भी पार कर गयी दुकानदार जिन लोगों ने नाली के ऊपर सीमेंट की बनवा के रखी थी वह भी पूरी तरीके से टूट गई इसके लिए दुकानदार एवं बीएसएनएल कर्मी ने थाने पर पत्र दिया है और मेन चौराहे के दुकानदारों ने जिलाधिकारी शकुंतला गौतम एवं संबंधित विभाग से मेन चौराहे के दोनों तरफ से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाएं ना हो

No comments:

Powered by Blogger.