Header Ads

तहसील में हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

तहसील में हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम 
विधायक प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह ने गरीबों को बांटे  कम्बल 
अमेठी। 
शुक्रवार को तहसील सभागार में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में  विधायक रानी गरिमा सिंह के प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह ने 400 गरीब परिवारों को प्रदान किया। 
कम्बल वितरण कार्यक्रम में अंनत विक्रम सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के विषय में जानकारी भी दी और भरोसा दिलाया की आप सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी अमेठी के चहुंमुखी विकास को तत्पर है।
इससे पूर्व समूचे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है, अमेठी जिला भी इससे अछूता नहीं है, इस ठंढ में गरीबों को कम्बल का सहारा प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसडीएम डीपी सिंह, तहसीलदार एस पी सिंह, लेखपाल संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शुक्ल के साथ  तहसील के कर्मचारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता व समर्थक मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.