सड़क दुर्घटना में छात्र का बांया पैर टूट
सड़क दुर्घटना में छात्र का बांया पैर टूट
गौरीगंज ।अमेठी दुर्गापुर मार्ग पर बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में शिव प्रताप इंटर कॉलेज का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का बांया पैर टूट गया है। अपाची सवार बालक और उसकी बाइक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। शिव प्रताप इंटर कॉलेज का छात्र सुभाष यादव स्कूल से घर वापस जा रहा था। अपने घर के कुछ दूर पहले ही शिव दुलारी कालेज के मोड़ पर भीमी जा रहे बालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र का पैर टूट गया है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
रिपोर्टर -: ललित कोरी अमेठी

No comments: