प्रशिक्षित किए जायेंगे युवा
प्रशिक्षित किये जायेंगे युवा, आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर
अमेठी ।
जिलाधिकारी शकुंतला गौतम के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सुबीर सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए उद्योग क्षेत्र में 25.00 लाख एवं सेवा क्षेत्र में रुपए 10 लाख तक उद्यम स्थापित करने हेतु हाई स्कूल उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वाले अमेठी जिले के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 30 दिसम्बर 2018 तक ऋण हेतु आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र अमेठी में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अमेठी जिले के इच्छुक उद्यमी यदि वे उपरोक्त योजना अंतर्गत ऋण प्राप्त करके कोई उद्योग स्थापित करना चाहते हैं तो अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र सुलतानपुर में अवश्य जमा कर दें। उन्होंने बताया कि योजना का आवेदन पत्र एवं संलग्न किए जाने वाले प्रारुप किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
*
No comments: