Header Ads

रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

रेल संरक्षा आयुक्त ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण 

अमेठी- प्रतापगढ- लखनऊ रेलखंड पर विद्युत  ट्रेन की सेवाएं नये साल में तीन माह के भीतर शुरू हो जायेंगी। रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक वाई पी त्रिपाठी के साथ रविवार को अमेठी और गौरीगंज रेलवे स्टेशनों पर रेल विकास निगम के अधिकारियों की टीम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन का. निरीक्षण भी किया। सभी अधिकारी  लगभग सवा घंटे तक रेलवे स्टेशन पर रहे। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन मास्टर  के कार्यों की प्रशंसा की। रेलवे स्टेशन पर स्थित शौचालय को ठीक कराने के निर्देश दिए। एस एम कक्ष और रिले रूम के निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन मास्टर रंजीत प्रसाद बरनवाल से रेल संचालन के बारे मे नियमों की जानकारी ली। संकेत निरीक्षक से भी कई सवाल किए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक मु शहवाज मुजफ्फर  अवकाश प्राप्त स्टेशन अधीक्षक एस एन पाल और आर पी एफ के अधिकारी मौजूद रहे। विशेष ट्रेन में बैठकर उन्होंने पत्रकारों से बात की। रेल संरक्षा आयुक्त ने विद्युत ट्रेन के संचालन के बारे में आर बी एल की तैयारियों को अच्छा बताया। ककवा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण के विषय में सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओवर ब्रिज के निर्माण को रेलवे पूरी तरह तैयार है। स्थानीय प्रभावित लोगों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। स्थगनादेश होने के कारण राज्य सरकार एलाइमेंट नहीं उपलब्ध करा पा रही है। जैसे ही जमीन उपलब्ध होती है ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

No comments:

Powered by Blogger.