Header Ads

ठगी का शिकार हुआ युवक

बैंक में रूपये जमा करने आये युवक से टप्पेबाज ने की 50 हजार की ठगी
पुलिस जांच मे जुटी
अमेठी।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार स्थित यूको बैंक की शाखा में। सोमवार को रुपया जमा करने आए। युवक से। 50 हजार रूपये की ठगी, कर टप्पेबाज भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच मे जुटी।
चांदा थाना क्षेत्र के गांव सुकुलमरी निवासी दयाराम वर्मा का पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज कस्बा स्थित यूको बैंक शाखा में बचत खाता है। सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे दयाराम वर्मा ₹50 हजार लेकर अपने बचत खाता में जमा करने के लिए बैंक शाखा मे दाखिल हुआ। बैंक के अंदर मौजूद एक ब्यक्ति  से पैसा जमा करने के लिए उसने फार्म भरने के लिए कहा, फार्म भरने वाले ने ₹2 लाख और खाते में जमा करने का झांसा देकर दयाराम को बैंक की शाखा से लगभग सौ मीटर की दूरी पर सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके ₹50 हजार रूपये लेकर भाग निकला। दयाराम वर्मा ने रामगंज पुलिस चौकी पर अपने साथ हुई 50 हजार रूपये के टप्पेबाजी की तहरीर दिया है। तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

No comments:

Powered by Blogger.