Header Ads

मनाया गया संविधान शिल्पी बोधिसत्व बाबा साहब का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस

 




मनाया गया संविधान शिल्पी बोधिसत्व बाबा साहब का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस



अमेठी।

भारतीय संविधान के शिल्पकार  बोधिसत्व बाबा साहब डा अम्बेडकर के 66वें महापरिनिर्वाण दिवस पर नगर से ग्रामीण अंचल तक  प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और त्रिसरण पंचशील के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर  सैकड़ों की संख्या मे  बामसेफ और बसपा  समर्थकों ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण का क्रम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और दोपहर बाद तक चलता रहा।

बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामफल फौजी ने कहा कि आजादी के बाद सात दशक बीत गए हैं। केन्द्र और राज्य की सरकारें  सामाजिक और आर्थिक गैरबराबरी  दूर करने मे फेल रही हैं। महापरिनिर्वाण   दिवस पर हम  सभी सरकारों से भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप काम करने की मांग करते हैं।

बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, ललित कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश अकेला, तुलसीराम, उदयराज राव,  राकेश कुमार  बौद्ध, संजय कुमार कोरी ,सीताराम रामचंद्र ,संतराम  आदि ने डा अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अंबेडकर पार्क गंगौली  में बीडीसी प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रसाद यादव की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक अंबेडकर अनुयायियों ने माल्यार्पण किया।।बौद्धाचार्य राम प्रताप ने बुध्द वन्दना और त्रिसरण पंचशील ग्रहण कराया। सिरमौर बुध्द विहार सोइया में चंद्रोदय पाठ के समापन के बाद विचार गोष्ठी में भंते प्रज्ञा मित्र,भंते धम्मदीप, भंते शीलमित्र ने  भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर विस्तार से जानकारी  दी और बाबा साहब डा अम्बेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो,संगठित हो,संर्घष करो । पर विस्तार से संवाद हुआ। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सरायखेमा,हथकिला,खेरौना आदि गांवों में स्थापित डा अम्बेडकर प्रतिमाओं पर  बसपा समर्थकों व अम्बेडकर अनुयायियों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर रामशंकर दानी,राजेश कोरी, डॉ नन्हे लाल ,बेचू लाल, अमृत लाल, रामदेव, राम अधार, राजकुमार, उदयराज, किशुनपाल दिवाली सिंह, राकेश यादव ,चैतू राम,सलिल कुमार, अनु भारती आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.